भोपाल: : मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों वीआईपी मोमेंट बना हुआ है। जहां एक तरफ आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर - उज्जैन के दौरे पर है। तो वही दूसरी तरफ 18 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी इंदौर आने वाले है। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए मोहन सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिससे प्रदेश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।
'CM जी दीये जलाने उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई
दरअसल, 19 सितंबर को राहुल गाँधी इंदौर आने वाले है। लेकिन आगमन से पहले नेता प्रतिपक्ष ने विभिन मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बालाघाट में मासूमों की सांसें एक-एक कर टूटती रहीं, लेकिन सरकार की नींद नहीं खुली। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर दीये जलाने और त्योहार मनाने से फुर्सत पा चुके हों, तो जरा जमीन पर उतरकर प्रदेश की कड़वी सच्चाई भी देख लें।
कुपोषण और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बालाघाट में बीमारी, कुपोषण और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है. लेकिन राज्य सरकार ने समय पर कार्रवाई नहीं की.
घटनाओं से कई परिवार प्रभावित
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में मध्य प्रदेश में मिलावटी दवाइयों और अवैध जहरीली शराब से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चे, छात्र, युवा, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाएं अलग-अलग समस्याओं का सामना कर रहे हैं. राहुल गांधी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.
पोषण और साफ पानी की कमी
राहुल गाँधी ने आगे लिखा कि बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था नन्हें बच्चों की जान ले रही है। मुख्यमंत्री जी अगर दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो ज़रा राज्य की ज़मीनी हालत भी देखिए।
शिक्षा व्यवस्था सबसे ज़्यादा बर्बाद
राहुल ने आगे कहा कि मैं इंदौर आ रहा हूं और लगातार प्रदेश के छात्रों, युवाओं और आम लोगों से feedback ले रहा हूं। लेकिन लगातार जो भयावह घटनाएं सामने आ रही है। उससे साफ़ है कि मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आज देश भर में सबसे ज़्यादा बर्बाद है।
मध्य प्रदेश सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार
छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े या महिलाएं - हर वर्ग प्रताड़ित है, कोई खुश नहीं। मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है - यही सच्चाई है।