होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, CM मोहन ने कहा - रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान

BHOPAL NEWS : PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, CM मोहन ने कहा - रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न जनसेवा और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित जेपी अस्पताल पहुंचे और रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में मिलता है सहयोग 

सीएम ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहयोग करता है। उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से आगे आकर इस अभियान में भाग लेने की अपील की।

31 अस्पतालों और ब्लड सेंटरों पर रक्तदान शिविर लगाए गए 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भोपाल जिले में जिला चिकित्सालय समेत कुल 31 अस्पतालों और ब्लड सेंटरों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर चलेगा। स्वस्थ और पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई है।

प्रदेशभर में 290 से अधिक स्थानों पर लगाया गया शिवर 

अभियान के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया । भाजपा के आह्वान पर प्रदेशभर में करीब 290 से अधिक स्थानों पर शिवर लगाया गया। तो वही भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अब तक 6,744 यूनिट रक्तदान होने की जानकारी भी सामने आई। 

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ गोदभराई कार्यक्रम प्रस्तावित

भोपाल के बरखेड़ी देव और भीमनगर में भी स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक, भीमनगर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ गोदभराई कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।

जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लोगों को किया गया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से रक्तदान के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ नागरिकों को सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।


संबंधित समाचार