बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में बड़ा फेरबदल किया गया है, जहां कुल 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
2 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल
जारी आदेश के अनुसार, तबादले की सूची में 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं। सभी को नई पदस्थापना दी गई है।
एसपी ने जारी की अधिसूचना
एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुलिसकर्मियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
पुलिसकर्मियों की तबादला सूची-