पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन: अखनूर सेक्टर सहित इन इलाकों में हुई फायरिंग, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब...

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन: अखनूर सेक्टर सहित इन इलाकों में हुई फायरिंग, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब...

India-Pak Conflict: जम्मू India-Pak Conflict: जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच अब तनाव काफी बढ़ गया है। वहीं इसके बाद पाक आर्मी ने जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, अखनूर सेक्टर और सुंदरबनी में हमला किया है। इस दौरान भारतीय सेना ने भी अपने जवाब देते हुए फायरिंग की है।

भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब:

इस सन्दर्भ के अधिकारियों ने कहा कि लगातार छठे दिन भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है, बता दें कि पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के सुंदरबनी, अखनूर सेक्टरों और नौशेरा के सामने 29 से 30 अप्रैल 2025 की रात को बिना उकसावे के नियंत्रण रेखा के पर हमला किया था। हालांकि इस बीच पाकिस्तानी सेना को भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

छठी बार किया सीजफायर का उल्लंघन:

जानकारी के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब (LoC) यानी नियंत्रण रेखा पर काफी तनाव का माहौल बन गया है। जिसके चलते पाकिस्तानी सेना ने लगातार छठी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। और 29 परेल की रात को गोलीबारी की है। लेकिन भारत ने उसके सभी नापाक इरादों का मुहतोड़ जवाब दिया है।

पाक सेना को दी कड़ी टक्कर:

अधिकारियों ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से पाकिस्तानी चौकियों से 29-30 अप्रैल की रात को उनकी सेना ने गोलीबारी की है। ये हमला उन्होंने बारामुला, नौशेरा, परगवाल सेक्टर, अखनूर सेक्टरों के अलावा कुपवाड़ा बारामुला,और सुंदरबनी में किया है। हालांकि यहां भी पाक सेना के मनसूबे को भारतीय सेना ने कड़ी टक्कर दी है। 


संबंधित समाचार