होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, प्रत्याशियों पर टिकी नजरे, इस दिन होंगे मतदान

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, प्रत्याशियों पर टिकी नजरे, इस दिन होंगे मतदान

भोपाल : दतिया उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से प्रदेश में सियासी बयान बाजी दौर शुरू हो गए है। कांग्रसे- बीजेपी जहां अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ सभी की नजरे प्रत्याशियों पर टिकी हुई है। नामांकन प्रक्रिया आज यानि की 06 जुलाई से शुरू हो गई है, जो की 13 जुलाई तक जारी रहेगी। 

बेटे को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे राजेंद्र भर्ती

दतिया सीट पर बीजेपी की तरफ से जहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। तो वही कांग्रेस की तरफ से राजेंद्र भर्ती अपने बेटे अंकित भारती को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। फ़िलहाल सभी की नजरे कैंडिडेट्स के नाम पर टिकी हुई है। 

जाने क्या है मामला 

दरअसल,  दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। एक आपराधिक मामले में अदालत ने उन्हें तीन वर्ष से अधिक की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर सांसद या विधायक की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। ऐसे में सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग ने दतिया सीट कर चुनाव करवाने के लिए 30 जुलाई का दिन निर्धारित किया है। 

 

दतिया उपचुनाव शेड्यूल 

6 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी।
13 जुलाई तक नामांकन कर सकेंगे।
16 जुलाई नाम वापसी की अंतिम तारीख।
30 जुलाई को होगी वोटिंग।
3 अगस्त को आएगा रिजल्ट।


संबंधित समाचार