होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singrauli news : सिंगरौली में दर्दनाक हादसा ! कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Singrauli news : सिंगरौली में दर्दनाक हादसा ! कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सासन चौकी क्षेत्र के सिंगरौलिया गांव में रविवार को कुदरत का कहर बरपा और एक 9 साल की बच्ची की जान चली गई, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दरअसल, रविवार देर शाम को हुई भारी बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दिवार भरभरा कर गिर गई और मलबे की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गई। 

हादसे के समय घर के अंदर सो रहे थे सभी लोग 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर के अंदर 3 लोग मौजूद थे। जिनकी चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे हुए सभी लोगों को पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने 9 साल की मासूम बालिका कल्पना साकेत की मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य साकेत और ललन साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की आर्थिक मदद की अपील

बताया जा रहा है कि बरसात के चलते घर की दीवार काफी गीली हो गई थी और तेज आंधी तूफान के चलते दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने की वजह से बच्ची की जान चली गई और जवकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की भी अपील की है। 
 


संबंधित समाचार