होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आईएनएच- हरिभूमि जिला संवाद: पेंड्रा में जुटेंगे मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि, जनता पूछेगी सीधे सवाल

आईएनएच- हरिभूमि जिला संवाद: पेंड्रा में जुटेंगे मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि, जनता पूछेगी सीधे सवाल

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर व्यापक चर्चा के उद्देश्य से हरिभूमि-आईएनएच का 'जिला संवाद-2026' रविवार, 6 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल, पेंड्रारोड के असेंबली हॉल में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का संचालन हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे, जो जिले के जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल-जवाब करेंगे।

जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे शामिल  

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, पूर्व विधायक अमित जोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, नगरपालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पंचायत पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जालान, जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

जनता को मिलेगा सीधे सवाल पूछने का अवसर

जिला संवाद की सबसे खास बात यह होगी कि कार्यक्रम में आम नागरिक भी शामिल होकर अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सीधे जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछ सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा करना, जनसमस्याओं को सामने लाना और समाधान की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करना है। हरिभूमि-आईएनएच की यह पहल सरकार, प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को सामने लाने का मंच प्रदान करेगी।


संबंधित समाचार