होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार, 23 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

MP Weather: MP में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार, 23 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ सक्रिय है, जिससे लगातार नमी मिल रही है। यही कारण है कि अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। जिसको लेकर मौसमन विभाग ने 10 जुलाई तक अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में भारी बारिश

नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और आलीराजपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है.

इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना

वहीं, रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़ और आगर-मालवा में भी कई स्थानों पर हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कुछ जिलों में बिजली गिरने का अनुमान

वहीं आज मध्य प्रदेश के शेष जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है.


 


संबंधित समाचार