होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तीन अहम विभागों की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री का अस्पतालों पर औचक निरीक्षण

Morning News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे तीन अहम विभागों की समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री का अस्पतालों पर औचक निरीक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में तीन महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा करेंगे। मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक शुरू होगी, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में गृह विभाग की समीक्षा करेंगे। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी। समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

कांग्रेस की रणनीतिक बैठक जल्द:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से तमनार मामले और केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में दो बार पार्टी की पीएसी (PAC) की बैठक हो चुकी है। अब आंदोलन और जनसंपर्क अभियानों को लेकर निर्णायक रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का औचक निरीक्षण:

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आज राजधानी स्थित डीकेएस और आंबेडकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों, दवाओं की उपलब्धता और इलाज की स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर फीडबैक लिया गया।

इससे पहले हरिभूमि और INH 24*7 की टीमों ने अस्पतालों में ‘रियलिटी चेक’ किया, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री खुद अस्पतालों की स्थिति देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


संबंधित समाचार