होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: छग में भारी बारिश का अलर्ट, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा बस्तर प्रतिनिधिमंडल, स्वास्थ्य मंत्री की PC आज

Morning Breaking: छग में भारी बारिश का अलर्ट, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा बस्तर प्रतिनिधिमंडल, स्वास्थ्य मंत्री की PC आज

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, आज राजधानी दिल्ली में बस्तर का 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी दोपहर 1 बजे महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिस के मुताबिक नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, वहीं राजनंदगाँव, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बालोद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद के लिए येलो अलर्ट जारी है। बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

आज दिल्ली में बस्तर का 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बस्तर की जनजातीय संस्कृति, सामाजिक बदलाव और विकास की नई तस्वीर को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाना है। प्रतिनिधिमंडल शांति, विकास और नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी राष्ट्रपति को देगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भी राष्ट्रपति से मुलाकात करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज दोपहर 1 बजे रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, चल रही योजनाओं, नई पहलों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सरकार का पक्ष सामने आ सकता है।


संबंधित समाचार