होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Promotion news: 557 हाई स्कूल प्राचार्यों को मिला प्रमोशन, बने हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल

MP Promotion news: 557 हाई स्कूल प्राचार्यों को मिला प्रमोशन, बने हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल

भोपाल : मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने हाई स्कूल प्राचार्यों को बड़ी सौगात देते हुए 557 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन प्राचार्यों को अब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हायर सेकेंडरी) के प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है।

 20 जुलाई को हुई थी बैठक 

यह निर्णय 20 जुलाई को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया। शासन ने इसके बाद पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं।

557 हाई स्कूल प्राचार्यों को मिली पदोन्नति

आदेश के मुताबिक पदोन्नत प्राचार्यों को ₹15,600-39,100 के वेतनमान तथा ₹5,400 ग्रेड-पे (मध्य प्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के पे मैट्रिक्स लेवल-12) के अनुसार लाभ मिलेगा। साथ ही यह पदोन्नति मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत प्रारंभिक रूप से दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए प्रभावी रहेगी। 















संबंधित समाचार