सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाइक सवार एक परिवार 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसकी वजह से हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुआ।
बेटी के इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे सभी
जानकारी के मुताबिक, दुधमनिया तहसील के ग्राम पोड़ी निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पनिका को बुधवार सुबह घर में मवेशियों के लिए भूसा निकालते समय जहरीले सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर प्रदीप के पिता श्रीलाल पनिका और माँ इन्द्रकाली उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी के लिए निकले तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.
आगे की कार्रवाई जारी
इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। इस दुखद घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।