होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बीजापुर में बारिश का कहर: उफनती नदियों ने 100 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

बीजापुर में बारिश का कहर: उफनती नदियों ने 100 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले की प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं। सबसे अधिक असर चेरपाल नदी के बढ़े जलस्तर का देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से जिले के 100 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

आवागमन ठप, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

बारिश के कारण कई सड़कें और पुल जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों का जिला मुख्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। आवश्यक कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरतों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

साप्ताहिक बाजारों पर भी पड़ा असर

भारी बारिश का असर स्थानीय व्यापार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार प्रभावित हुए हैं। सड़क संपर्क बाधित होने से व्यापारी बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील नदी-नालों और पुल-पुलियों के आसपास राजस्व विभाग के कर्मचारियों और बचाव दलों की तैनाती की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अनावश्यक रूप से नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील कर रहा है।

सुरक्षा को लेकर जारी की गई सलाह

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, बच्चों को नदी-नालों के आसपास नहीं जाने देने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत संपर्क करने की अपील की है। मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 
 
 


संबंधित समाचार