होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: भू वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की बैठक, DCMO साव करेंगे रायपुर का दौरा, नए मंत्री गुरु खुशवंत जाएंगे बलौदाबाजार...

Morning Breaking: भू वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की बैठक, DCMO साव करेंगे रायपुर का दौरा, नए मंत्री गुरु खुशवंत जाएंगे बलौदाबाजार...

Morning Breaking: डिप्टी सीएम अरुण साव आज रायपुर का दौरा करेंगे। साय मंत्रिमंडल में नए मंत्री गुरु खुशवंत आज बलौदाबाजार का दौरा करेंगे। खनिज संसाधन विभाग आज भू वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल बैठक का आयोजन करेगा।

रायपुर का दौरा करेंगे अरुण साव:

डिप्टी सीएम अरुण साव आज रायपुर का दौरा करेंगे। इस कड़ी में वह दोपहर 02:30 बजे बोरियाखुर्द के गजराज तालाम जाएंगे। जहां पर नगर पालिका निगम में Women for tree's कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद डिप्टी सीएम साव वृक्षारोपण करते नजर आएंगे। फिर 03:15 बजे तक रायपुर जिला के गोबरा नवापारा जाएंगे, और अटल परिसर का साव लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह नवीन तहसील कार्यालय का भी लोकार्पण करेंगे।

गुरु खुशवंत का बलौदाबाजार दौरा:

साय मंत्रिमंडल में नए मंत्री गुरु खुशवंत आज बलौदाबाजार का दौरा करेंगे। दरअसल  मंत्री गुरु खुशवंत सुबह निज निवास भंडारपुरी धाम जाएंगे। इस बीच वह सतनामी समाज और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद भंडारपुरी से गिरौधपुरी धाम जाएंगे। यहां पर वह नए मंत्री बनाए जाने पर गिरौधपुरी में मत्था टेकने जाएंगे। मंत्री बनने के बाद पहली बार गिरौधपुरी गुरु खुशवंत जाएंगे।

 भू वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की बैठक:

खनिज संसाधन विभाग आज भू वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल बैठक का आयोजन करेगा। सीएम सचिव पी दयानंद बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ये बैठक विश्राम भवन कन्वेंशन हाल में 10.30 बजे होगी। जहां पर खनिज नीतियों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही 2024-25 में खनिजों की खोज करने किए हुए कार्यों पर चर्चा होगी। बता दें कि 2025-26 में खनिज की खोज के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।  इसके अलावा बैठक में अन्वेषण परियोजना और भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की 29 अन्वेषण परियोजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। 

तोमर बंधुओं को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत:

सूदखोरी व आपराधिक मामलों में आरोपी तोमर बंधु को हाईकोर्ट से अभी तक राहत नहीं मिली है। दरअसल आज फिर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि अदालत ने रायपुर एसपी को नोटिस जारी किया। जिसमें दो सप्ताह में व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल करने का आदेश दिया गया है, और इसकी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकलपीठ में हुई है।फिलहाल तोमर बंधु को कोई राहत नहीं मिली है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रमों:

प्रदेश में 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बीच खेलो भारत मिशन के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जहां पर वन कॉरपोरेट वन स्पोर्ट्स मॉडल को किया लागू जाएगा, साथ ही संडे ऑन साइकिल गतिविधि को भी शामिल किया जाएगा। जिसे लेकर स्कूल, कॉलेज और बड़े स्टेडियम में खेल गतिविधियों का आयोजन होगा, बतादें कि इस खेल आयोजन के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। खेलों की मॉनिटरिंग और समन्वय के लिए फिट इंडिया पोर्टल की व्यवस्था होगी। इन  विभिन्न खेलों का आयोजन  31 अगस्त तक किया जाएगा।


संबंधित समाचार