Morning Breaking: रायपुर राजधानी से आज की मॉर्निंग ब्रेकिंग खबरों में भर्ती परीक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, राजनीतिक हलचल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से—
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का शेड्यूल भी जारी हुआ है, जिसके मुताबिक जशपुर से दोपहर 3 बजे रायपुर आगमन होगा, और शाम 4:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
26 अप्रैल को व्यापमं की बड़ी परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। प्रदेशभर के 104 परीक्षा केंद्रों में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की पुलिस द्वारा सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। ड्रेस कोड के मुताबिक हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े अनिवार्य किया, काले, गहरे नीले, हरे कपड़ों पर रोक, जूते, मोजे, स्कार्फ, बेल्ट प्रतिबंधित केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति है।
ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव
रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। शहर के 19 एंट्री पॉइंट्स पर भारी वाहनों की एंट्री बैन है। यह प्रतिबंध सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक लागू रहेगा। आदेश 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। प्रभावित प्रमुख एंट्री पॉइंट तेलीबांधा, टाटीबंध, भाठागांव, पचपेड़ी नाका सहित अन्य स्थान शामिल है। इसके साथ ही रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, यह फैसला ट्रैफिक जाम कम करने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान
राजधानी में आज महिला आरक्षण को लेकर राजनीति गरमा गई है। अंबेडकर चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन प्रस्तावित की गई है। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय करेंगे। कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या 2023 में महिला आरक्षण बिल वास्तव में लागू हुआ, और भाजपा से शपथ लेकर जवाब देने की है।