होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shamshabad: शमशाबाद किसान आत्महत्या कांड, पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे उमंग सिंघार

Shamshabad: शमशाबाद किसान आत्महत्या कांड, पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे उमंग सिंघार

Shamshabad Farmer Suicide Case: राजस्व विभाग की कथित मनमानी और जमीन की गलत नपती से आहत होकर आत्महत्या करने वाले किसान कालूराम जाट के घर मंगलवार रात करीब 11 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुँचे। ग्राम सांगुल में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सिंघार ने न केवल सांत्वना दी, बल्कि मौके से ही प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम भी दे दिया।

कलेक्टर-SP से FIR की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवार के बीच से ही विदिशा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) से फोन पर बात की। सिंघार ने सीधे तौर पर इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार पटवारी और आरआई (RI) पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।

बड़ी घोषणाएं और मांगें

उमंग सिंघार ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को 1 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार के समक्ष रखी। पीड़ित परिवार को संबल योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ तत्काल दिलाने के निर्देश दिए। 

खून के आंसू रुला रही सरकार

मीडिया से चर्चा करते हुए उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि हकीकत में किसानों को खून के आंसू रुलाया जा रहा है। पटवारी और आरआई ने पैसे लेकर किसान की जमीन दूसरे के नाम कर दी, जिससे आहत होकर उसे मौत को गले लगाना पड़ा। उपार्जन के नाम पर भी प्रदेश में बड़ा घोटाला चल रहा है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जमीन

मृतक किसान कालूराम जाट के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रिश्वत लेकर उनकी पुश्तैनी जमीन को दूसरे के खाते में दर्ज कर दिया था। इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते कालूराम ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप रत्नाकर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


संबंधित समाचार