उज्जैन: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन आज बाबा महकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने पहले नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया। इसके बाद चांदी द्वार से बाबा के दर्शन किये। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
बाबा का लिया आशीर्वाद
रवि किशन बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्टर पूरे तरफ से बाबा की भक्ति में डूबे हुए नजर आये। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद आम श्रद्धालुओं ने रवि किशन की सादगी की जमकर प्रशंसा की।
दर्शन के बाद जीवन धन्य हो जाता है
दर्शन के बाद रवि किशन ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब भी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन का अवसर मिलता है, जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने गोरखपुर की जनता के लिए विशेष रूप से भगवान महाकाल के चरणों में प्रार्थना की और सभी के स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर समिति ने किया स्वागत सत्कार
बता दें कि रवि किशन बाबा महाकाल के परम भक्त है। वो अक्सर बाबा के दर्शन के लिए आते रहते है। इधर, मंदिर समिति ने एक्टर के आगमन पर उनका सवागत सत्कार किया।