होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Burhanpur news : बड़ी खबर ! बुरहानपुर में BJP सांसद के भाई ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Burhanpur news : बड़ी खबर ! बुरहानपुर में BJP सांसद के भाई ने कुएं में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। 58 साल के विश्वनाथ ने यह कदम क्यों उठाया। इसका पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है। तो वही भाई की मौत से परिवार और पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। 

खेत के कुएं में कूदकर जान दी

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल 22 अप्रैल बुधवार तड़के करीब 4 बजे घर से बाहर निकले और अपने गृह ग्राम बोहरडा में स्थित स्वयं के खेत के कुएं में कूदकर जान दी। आत्महया का कारण जहां अभी तक अज्ञात हैं। तो वही घटना की सूचना पर कलेक्टर और एसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सांसद के भाई द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

पैतृक गांव बोहरडा में कल होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि घटना के समय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में थे। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली वह दिल्ली से बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए है। वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार