जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर चौक के समीप मंगलवार-बुधवार रात के दरमिया हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
क्रेटा कार चालक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, धनवंतरी नगर चौक के समीप देर रात लगभग 12 बजे महाराजपुर अधारताल निवासी गोपाल प्रसाद कुम्हार (उम्र 38 वर्ष) अपने बेटे शुभम (उम्र 15 वर्ष) तथा पंकज साहू (उम्र 30 वर्ष) के साथ बाइक के पास एक दुकान के सामने खड़े थे। तभी शराब के नशे में धुत क्रेटा कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मौके पर दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
हादसे में इनकी गई जान

आरोपी कार चालक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार चौराहे की ओर आई और अनियंत्रित होकर वहां खड़े युवकों की ओर बढ़ गई। स्थिति को भांपते हुए कुछ युवक तो मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन तीन युवक कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर खड़ी मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने आरोपी कार चालक किशन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया हैं .साथ ही कार की भी जब्त कर ली गई हैं.
घटना धनवंतरी चौक की
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस दुखद हादसे में महाराजपुर निवासी गणेश प्रसाद और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। लेकिन हादसे में गणेश प्रसाद का बेटा शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। घटना धनवंतरी चौक की है।