होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: आज साय कैबिनेट की बैठक, सीएम साय करेंगे रायपुर दौरा, राजेश मूणत की जनचौपाल का दूसरा दिन, 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, छग में सामान्य रहेगा मौसम...

Morning Breaking: आज साय कैबिनेट की बैठक, सीएम साय करेंगे रायपुर दौरा, राजेश मूणत की जनचौपाल का दूसरा दिन, 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, छग में सामान्य रहेगा मौसम...

Morning Breaking: मानसून सत्र से पहले आज साय कैबिनेट की बैठक होगी. सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर का दौरा करेंगे. विधायक राजेश मूणत की जनचौपाल का दूसरा दिन है. 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगी.  छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधि में हल्का ब्रेक लगा है.

आज होगी साय कैबिनेट की बैठक:

मानसून सत्र से पहले आज साय कैबिनेट की बैठक होगी. इस बीच विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर चर्चा की  जाएगी, साथ ही किसानों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी. बतादें कि सीएम विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. ये बैठक आज 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी.  

सीएम का आज रायपुर दौरा:
 
सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर का दौरा करेंगे. इस बीच वह 11:30 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा सीएम साय शाम 06:45 तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे, और शाम 7 बजे एक निजी कार्यक्रम शामिल होंगे.  

 मूणत के जनचौपाल का दूसरा दिन:

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत की जनचौपाल का आज दूसरा दिन है. इस कड़ी में राजेश मूणत आज शाम 4 बजे से जनचौपाल लगाएंगे. जहां पर वह वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे. ये जनचौपाल आज रायपुरा के माधवराव सप्रे वार्ड में होगी.

विधानसभा का मानसून सत्र:

छत्तीसगढ़ में 14 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा. विधानसभा के मानसून सत्र में लगभग 5 बैठकें होंगी. इस दौरान मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं, और विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं. वहीं विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई तक चलने वाला है. 

मानसूनी गतिविधि में पर लगा हल्का ब्रेक:
 
छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधि में अब हल्का ब्रेक लगा है. दरअसल अगले 4 से 5 दिन तक मौसम सामान्य रहेगा. जिससे वर्षा की तीव्रता में कमी होने की संभावना है. इसके साथ ही आज उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है, ऐसे में मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर आज बारिश हो सकती है.   


संबंधित समाचार