होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मराठी एक्ट्रेस ज्योती चांदेकर का हुआ निधन, तेजस्विनी पंडित ने भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि...

मराठी एक्ट्रेस ज्योती चांदेकर का हुआ निधन, तेजस्विनी पंडित ने भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि...

Jyoti Chandekar Death: मराठी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री ज्योती चांदेकर का आज 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इलाज के दौरान पुणे में उनका निधन हुआ। उनकी बेटी मशहूर एक्ट्रेस  तेजस्विनी पंडित ने अपने एक भावुक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है. जिसमें उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि, ज्योती चांदेकर की मराठी सिनेमा में अभिनय का योगदान हमेशा अमर रहेगी।

तेजस्विनी का भावुक पोस्ट:

सोशल मीडिया पर तेजस्विनी पंडित ने लिखा कि, “गहरा दुख के साथ सूचित करना है कि  सबकी चहेती वरिष्ठ अभिनेत्री और हमारी प्यारी मां ज्योती चांदेकर पांडे अब हमारे बीच नहीं रही हैं। हमेशा अपने तरीके से उन्होंने जीवन जिया और एक गर्म मुस्कान से  सभी को मिलटी थी। उनका अंतिम संस्कार पुणे के नवपेठ वैकुंठ श्मशान में 17 अगस्त को किया गया है। 

ऐसे कीई करियर की शुरुआत:

ज्योती चांदेकर ने अभिनय की शुरुआत मात्र 12 साल की उम्र में की थी। मराठी दर्शकों के दिलों में अपने पांच दशकों से भी अधिक समय तक खास जगह बनाई है। वे सबसे ज्यादा थराल तर मग की पुर्णा आजी के किरदार के लिए जानी जाती थीं, जो उनके जीवन के अभिनय की मिसाल माना जाती है। इसके अलावा उनकी कई प्रसिद्ध फिल्मों में ढोलकी, सोजर्नर और पावळवाट, गुरु शामिल हैं। उनकी  भावपूर्ण और भूमिकाएं प्रामाणिक होती थीं, जिससे दर्शकों के दिलों में ज्योती ने एक खास जगह बनाई थीं।


संबंधित समाचार