होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress Jila Adhyaksh : मध्यप्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची तैयार, जल्द होगी घोषणा!

MP Congress Jila Adhyaksh : मध्यप्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची तैयार, जल्द होगी घोषणा!

MP Congress Jila Adhyaksh : मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मज़बूत प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस जल्द जिलाध्यक्षों की घोषणा करेगी। पार्टी के जिला अध्यक्षों की घोषणा अगले 48 घंटों में होने की संभावना जताई जा रही है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

दिल्ली में आज अहम बैठक 

दिल्ली में होने वाली बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर वरिष्ठ नेताओं से राय ली जाएगी। पार्टी ने पहली बार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर ‘संगठन सृजन अभियान’ चलाया। हर जिले में केंद्रीय और प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक भेजे गए, जिन्होंने स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों से संवाद कर अपनी रिपोर्ट तैयार की।

सूची तैयार, केवल इंतजार 

जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले से छह संभावित नामों की सूची तैयार की गई है, जिसमें सामाजिक संतुलन का ध्यान रखते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी गई है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर केसी वेणुगोपाल और हरीश चौधरी ने संभावित नामों की छंटनी कर दो-दो नामों की सूची तैयार की है। अब इन नामों में से एक को अंतिम रूप से चुनने के लिए आज राहुल गांधी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की जाएगी।


संबंधित समाचार