होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Leopard In Shujalpur : शुजालपुर में तेंदुए की दस्तक! पगमार्क से पुष्टि, अलर्ट जारी

Leopard In Shujalpur : शुजालपुर में तेंदुए की दस्तक! पगमार्क से पुष्टि, अलर्ट जारी

मुकेश शर्मा, शुजालपुर : शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग ने कर दी है। रविवार को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे से वन विभाग की टीम ने झिरनिया, रिछोदा, खेड़ा और धारियाखेड़ी गांवों में सघन जांच अभियान चलाया।

पगमार्क से तेंदुए की पुष्टि 

जांच के दौरान किसानों ने वन अमले को बताया कि तेंदुए के डर से वे रात के समय खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के पगमार्क के प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) सैंपल लेकर परीक्षण किया। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि क्षेत्र में तेंदुआ ही सक्रिय है।

वन विभाग का अलर्ट जारी

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि तेंदुए की मौजूदगी या उसकी लोकेशन की सूचना तुरंत विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते उसे पकड़कर मानव आबादी से दूर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने पर लोगों ने घेरा बनाकर उसे भागते हुए देखा और इसका वीडियो भी बनाया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सर्तक रहने का अलर्ट जारी किया है। 

तेंदुए ने किया हिरण का शिकार!

प्रत्यक्षदर्शी विशाल के अनुसार, नदी पार करते समय तेंदुए जैसे दिखने वाले वन्यजीव का वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा गया था। इसके अलावा, इलाके में हिरण का क्षत-विक्षत शव मिलने का वीडियो भी सामने आया था, जिसे तेंदुए के शिकार से जोड़ा जा रहा था। वन विभाग की पुष्टि के बाद इस आशंका को भी बल मिला है।

अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट

वन परिक्षेत्र अधिकारी रतन सिंह सिंगोड, राजेश जावरिया और देवेंद्र मगरोलिया ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क किया गया। पगमार्क के आधार पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार