होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, हाथ में आई गंभीर चोट; ड्राइवर की हालत नाजुक

सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, हाथ में आई गंभीर चोट; ड्राइवर की हालत नाजुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर-खरोरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है, जबकि उनके वाहन चालक को सीने में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए AIIMS रायपुर रेफर किया गया है।

बलौदाबाजार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रायपुर-खरोरा मार्ग पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय वाहन में कुल चार लोग सवार थे।

सांसद के हाथ की हड्डी टूटी, ड्राइवर को सीने में गंभीर चोट

सड़क दुर्घटना में सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ की हड्डी टूटने की जानकारी मिली है। वहीं, उनके वाहन चालक को सीने में गंभीर चोट आई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार अन्य घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने की जानकारी है।

खरोरा पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और उनके ड्राइवर का AIIMS रायपुर में उपचार जारी है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।


संबंधित समाचार