होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : भैरूंदा को CM मोहन ने दी 575 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

SEHORE NEWS : भैरूंदा को CM मोहन ने दी 575 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

सीहोर : भैरूंदा वासियों को आज सीएम मोहन ने कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए 536.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर भी मौजूद रहीं।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे

मुख्यमंत्री ने भगवान चिंतामन का स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की और बुधनी क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों को सीप-अंबर योजना से लाभ मिलेगा। सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पानी और दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसके साथ ही बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

विपक्ष ने 70 साल में जितना विकास किया, हमने ढाई साल में कर दिया

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने 70 साल में जितना विकास किया, उनकी सरकार ने ढाई साल में उससे कहीं अधिक काम करके दिखाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के जरिए युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार के पास पैसों की कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने भैरूंदा के विकास के लिए 575 करोड़ रुपये के नए निर्माण कार्यों को मंजूरी देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
 


संबंधित समाचार