होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mandsaur news : मंदसौर में गैस फटने से जाकिर पठान की मौत, ग्रामीणों की मदद से बची पत्नी - बेटे की जान, मौके पर पहुंची पुलिस

Mandsaur news : मंदसौर में गैस फटने से जाकिर पठान की मौत, ग्रामीणों की मदद से बची पत्नी - बेटे की जान, मौके पर पहुंची पुलिस

मंदसौर  : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गैस सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी और बच्चे को हादसे में घायल होने से किसी तरह ग्रामीणों ने बचा लिया गया। घटना ग्राम कंवला (मिनी गोवा) की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम  मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

गैस की टंकी फटने से लगी आग

जानकारी के अनुसार, जाकिर हुसैन पठान के घर अचानक गैस की टंकी फटने से आग लग गई थी। देखते ही देखते आग इतनी ज्यादा बढ़ी की उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। ऐसे में घर के बगल में बनी दुकान भी आग के चपेट में आ गई। जिसे देख आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और  समय रहते हुसैन की पत्नी नूरजहां और बेटे जाफर को बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई।

झुलसने से पठान की हुई मौत

बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन भीषण आग होने के चलते अंदर ही फंसा रह गए और झुलसने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जाकिर का घर और दुकान साथ-साथ ही है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही भानपुरा, गरोठ व भेसोदा मंडी से दमकल पहुंची। भानपुरा पुलिस सहित राजस्व विभाग से तहसीलदार, पटवारी व अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आस पास हुआ

जाकिर मकान के सामने टायर पंचर बनाने की दुकान चलाते थे। वे गांव में चौकीदारी भी करते थे। विस्फोट के समय वे घर के अंदर मौजूद थे। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई और उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आस पास की है।

गैस कनेक्शन की जांच की जाएगी

इधर, घटना को लेकर गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव ने बताया कि जाकिर हुसैन पठान की जलने से मौत हुई है। गैस चूल्हे की नियमित मरम्मत और जांच की जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

 

 


संबंधित समाचार