होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : बारात में मातम: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुष्पेंद्र की मौत, नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे पर आरोप

CHHATARPUR NEWS : बारात में मातम: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुष्पेंद्र की मौत, नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे पर आरोप

छतरपुर : छतरपुर के बड़ामलहरा में बारात के दौरान हुए हादसे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि तेज रफ्तार सफेद कार चलाने वाला चालक कोई और नहीं, बल्कि बड़ामलहरा के बीजेपी नेता आनंद सिंह और बीजेपी नेत्री और नगर परिषद बड़ामलहरा की अध्यक्ष निशा राजे का बेटा रोहित सिंह बुंदेला है। टक्कर में पुष्पेंद्र उर्फ कालू अहिरवार की मौत हो गई। जिसकी परिजनों ने बड़ामलहरा थाना FIR दर्ज कराई है।

नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे पर आरोप

फरियादी दशरथ अहिरवार पिता चिरोंजी लाल अहिरवार  निवासी अमानगंज मोहल्ला बाई पास रोड, वार्ड नं. 12, छतरपुर, थाना कोतवाली छतरपुर का है।  फरियादी के अनुसार, दिनांक 25/11/2026 को वह अपने बड़े भाई ग्यादीन अहिरवार के लड़के प्रवीण अहिरवार की बरात में छतरपुर से बड़ामलहरा आया था। रामबाग मैरिज गार्डन में शादी चल रही थी और लड़के का टीका गार्डन के गेट पर हो रहा था। उसी समय सागर रोड तरफ से सफेद कलर की कार नंबर MP16ZL6062 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए आकर गार्डन के सामने वाले गेट के पास शनि मंदिर तरफ रोड किनारे खड़े उनके चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ कालू अहिरवार को जोरदार टक्कर मार दी।

रात 12 बजे की घटना

टक्कर रात करीब 12:08 बजे लगी। टक्कर लगने से पुष्पेंद्र उर्फ कालू अहिरवार सिर के बल गिर गया, जिससे उसे सिर व शरीर में कई जगह चोटें आईं। लोगों ने तत्काल दौड़कर देखा तो कार का नंबर MP16ZL6062 था, जो अपनी गाड़ी को तेज गति से चलाकर बड़ामलहरा तरफ भाग गया था। लोगों ने उस गाड़ी का पीछा किया तो पता चला कि उस गाड़ी को रोहित सिंह बुंदेला चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित सिंह बुंदेला, छतरपुर के बड़ामलहरा की बीजेपी नेत्री और नगर परिषद बड़ामलहरा की अध्यक्ष निशा राजे का बेटा है।

सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग

इसी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस मामले में किसी तरह का दबाव नहीं चलना चाहिए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुष्पेंद्र उर्फ कालू अहिरवार को उठाकर अपनी कार से बड़ामलहरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर साहब ने देखकर उन्हें मृत होना बता दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है ओर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
 


संबंधित समाचार