होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : जबलपुर से बीजेपी के 'सेवा दूत अभियान' की शुरुआत, हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

JABALPUR NEWS : जबलपुर से बीजेपी के 'सेवा दूत अभियान' की शुरुआत, हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने अपने सेवा दूत अभियान की शुरुआत संस्कारधानी जबलपुर से की। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अभियान के उद्देश्यों और संगठन की गतिविधियों को लेकर अपनी बात रखी।

कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च पर हेमंत खंडेलवाल का तीखा हमला 

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की संविधान रक्षा मार्च को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात तो करती है, लेकिन उसका आचरण इसके विपरीत रहा है।

संविधान के नाम पर कांग्रेस केवल दिखावा कर रही 

खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया था। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब से जुड़े स्मारकों को सम्मान देने और उनके योगदान को देशभर में पहचान दिलाने का काम बीजेपी ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान के नाम पर पार्टी केवल दिखावा कर रही है।


संबंधित समाचार