होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बैकुंठपुर में 5 दिसंबर को सजेगा जिला संवाद का मंच, मंत्री राजेश अग्रवाल समेत दिग्गज होंगे शामिल

बैकुंठपुर में 5 दिसंबर को सजेगा जिला संवाद का मंच, मंत्री राजेश अग्रवाल समेत दिग्गज होंगे शामिल

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 5 दिसंबर को विशेष जिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के विकास कार्यों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता को मिल रहे लाभों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही जिले के आगामी विकास की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला संवाद में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता

बैकुंठपुर में आयोजित होने वाले इस जिला संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री, विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल होकर जिले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे जनप्रतिनिधियों से संवाद

इस विशेष आयोजन में हरिभूमि एवं आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधियों और कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान जिले में हुए विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति, उपलब्धियों और विकास से जुड़ी चुनौतियों पर सवाल-जवाब होंगे। जिला संवाद कार्यक्रम के जरिए जिले की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाने और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा। 5 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन पर जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की नजरें रहेंगी।


संबंधित समाचार