होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HARDA NEWS : जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, 6 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

HARDA NEWS : जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, 6 घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसकी वजह से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के दीपगांव कला का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में एक्शन लेते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। 

मामा-बुआ के परिवार के बीच चल रहा था विवाद 

दरअसल, विवाद मामा-बुआ के परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा था, जो बुधवार को अचानक उग्र हो गया और देखते ही देखते जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसकी वजह से अमरसिंह कलम (65) की मौत हो गई। जबकि अमरसिंह के भाई सूरत सिंह सहित रामभरोस, आनंद सिंह, हरिसिंह, सतीश राजपूत और दूसरे पक्ष के नारायण राजपूत घायल हो गए।

तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया

पुलिस ने फ़िलहाल केस दर्ज कर लिया है और 3 घायलों को सिराली के सरकारी अस्पताल और तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पत्थर बाजी हुई। जिसकी वजह से परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार