होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Scindia-Digvijay Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थामा दिग्विजय सिंह का हाथ, सामने आया वीडियो

Scindia-Digvijay Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थामा दिग्विजय सिंह का हाथ, सामने आया वीडियो

Scindia-Digvijay Video : मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय उथपपुथल मच गई जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर समाने आया है। वीडियो था दो महाराजों का। जिसमें एक थे ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे राधौगढ़ के महाराज दिग्विजय सिंह। वीडियो में महाराज सिंधिया एक निजी संस्थान के कार्यक्रम कें दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का हाथ थामे दिखाई दे रहे है।

सिंधिया ने थामा दिग्गी का हाथ

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक प्राइवेट संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही महाराज सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को देखा तो उन्होंने उनका हाथ थाम कर उन्हें अपने साथ मंच पर लेकर गए। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठे थे, इसलिए सिंधिया खुद उन्हें हाथ पकड़कर मंच तक ले गए थे।

भोपाल का बातया जा रहा वीडियो

ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो राजधानी भोपाल के एक निजी संस्थान का बयाया जा रहा है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ऐलान करते हुए कहा था की वे अब मंच पर नहीं बैठेंगे। शायद इसी के चलते वे मंच पर नहीं बैठे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सम्मान देते हुए दिग्विजय सिंह को मंच पर बैठाया। 


संबंधित समाचार