MP NEWS : PM मोदी के आगमन से पहले IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मिला DGP का जिम्मा, इन्हे बनाया गया ADG

MP NEWS : PM मोदी के आगमन से पहले IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मिला DGP का जिम्मा, इन्हे बनाया गया ADG

भोपाल : मध्य प्रदेश में 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसके शामिल होने के लिए खुद पीएम मोदी आ रहे है। तो वही इस कार्यक्रम से पहले सीनियर आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड डीजीपी बनाया गया है। तो वहीं अनिल कुमार को महिला सुरक्षा का ADG बनाया गया है। जिसको लेकर गृह विभाग ने आज शाम आदेश भी जारी कर दिया। 

1991 बैच की IPS हैं प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव

बता दें कि 1991 बैच की IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक बनाई गई हैं। इससे पहले वह महिला सुरक्षा में विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर थीं। वहीं SISF के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  अनिल कुमार को महिला सुरक्षा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 1995 बैच के विसबल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर को उनके कर्तव्य के साथ SISF का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अवर सचिव आशीष भार्गव ने इसका आदेश जारी किया है।

 


संबंधित समाचार