सरकारी अफसर बने भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह: इस विभाग की मिली जिम्मेदारी, नियुक्ति के लिए मिला प्रस्ताव... 

सरकारी अफसर बने भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह: इस विभाग की मिली जिम्मेदारी, नियुक्ति के लिए मिला प्रस्ताव... 

Indian Cricketer Rinku: अंतरराष्ट्रीय खेल में शानदार उपलब्धि के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह को के लिए खेल कोटे से बेसिक शिक्षा अधिकारी का पोस्ट मिला है. इसका आदेश कल यानी 25 जून को जारी की गई है। जिसके मुताबिक क्रिकेटर को मेडिकल सहित कई औपचारिकताओं को पूरा करने की सलाह दी गई है। रिंकू सिंह ने भी बेसिक शिक्षा अधिकारी के नियुक्ति पद के लिए तैयारी कर ली है। 

ऐसे किया करियर की शुरुआत:
 
बता दें कि, ये पद उन खिलाड़ियों को दी जाती है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीता हो, इसके बाद उनकी सीधी भर्ती की जाती है। रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। अपने करियर की शुरुआत रिंकू ने क्रिकेट खेलकर की है, जिसके बाद अपनी बाकी का सफर उन्होंने अलीगढ़ से शुरू किया और अब वह राष्ट्रीय टीम के सदस्य हैं। 

रिंकू सिंह से मांगी दस्तावेज:
 
हाल ही में रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस (KT) के खिलाफ मैच खेला था जिसमें यश दयाल की पांच गेंदों में पांच छक्के जड़कर वह फेमश हो गए। जानकारी के मुताबिक  इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने एशियन गेम्स की टीम में अपनी जगह बनाई और भारत ने गोल्ड मेडल भी जीता था। वहीं युवा कल्याण और खेल विभाग ने पत्र जारी कर रिंकू सिंह से उनकी शैक्षणिक अर्हता से जुड़ी सारी जानकारियां और कुछ दस्तावेज मांगी है। 

इन खिलाड़ियों की भी हुई संस्तुति:

आपको बता दें कि चयन समिती ने नियुक्ति की संस्तुति की है जिसमें प्रीती पाल (खंड विकास अधिकारी)  हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल (पुलिस उप अधीक्षक), पैरा एथलीट प्रवीण कुमार (पुलिस उप अधिक्षक), किरण बलियान (वन विभाग) और अजीत सिंंह और सिमरन (पंचायती राज विभाग) में शामिल है।


संबंधित समाचार