होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

India-US Trade Talks: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हुई बातचीत, भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएंगे वॉशिंगटन...

India-US Trade Talks: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हुई बातचीत, भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएंगे वॉशिंगटन...

India-US Trade Talks: अमेरिका और भारत के बीच इन दिनों व्यापार समझौते पर बातचीत हुई है। जिस पर अमेरिका का कहा है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत तक वॉशिंगटन आ सकती है, जहां पर द्विपक्षीय व्यापार समझौते के संदर्भ में दोनों देशों के बीच चर्चा की जाएगी। भारत में यह जानकारी अमेरिका के राजदूत सर्गेई गोर के द्वारा अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात करने के बाद दी है। 

दोनों देश ने पहले ही मंजूरी दे दी

उन्होंने आगे कहा कि एक अंतरिम व्यापार समझौते पर फरवरी में दोनों देश ने पहले ही मंजूरी दे दी है। साथ ही इस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत भी की है। ये बैठक ऐसे समय में होने वाली जब आपसी व्यापार को अमेरिका और भारत ने 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का टारगेट बनाया है। बता दें कि अमेरिका और भारत के व्यापार सुविधा पोर्टल की शुरुआत वॉशिंगटन में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया था। 

दोनों देशों के बीच आपूर्ति शृंखला को  मजबूत

इस तय ढांचे का उद्देश्य व्यापार को बाजार तक पहुंच बढ़ाना, आसान बनाना और दोनों देशों के बीच आपूर्ति शृंखला को और अधिक मजबूत करना है। इसके अलावा इसमें आपसी सहयोग बढ़ाने पर और विभिन्न क्षेत्रों में गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने पर जोर भी दिया है। 

कई वरिष्ठ अधिकारियों मुलाकात 

जानकारी के मुताबिक अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों से इस दौरान सर्गेई गोर ने भी मुलाकात किया। उन्होंने उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और अन्य अधिकारियों के साथ, बुनियादी ढांचे, तकनीक, ऊर्जा महत्वपूर्ण खनिज जैसे मुद्दों पर चर्चा की है। गोर ने इससे पहले भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी अमेरिका में एक मुलाकात किया था, जिसमें उन्होंने इन दोनों देशों की रणनीतिक संबंधों को अधिक मजबूत करने पर खास ध्यान दिया।


संबंधित समाचार