होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BARWANI NEWS : घने कोहरे के कारण पलटा दूध का टैंकर, 1 की मौत, दूसरा घायल

BARWANI NEWS : घने कोहरे के कारण पलटा दूध का टैंकर, 1 की मौत, दूसरा घायल

बड़वानी -  मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला बड़वानी से सामने आया है। जहां सांची दूध का टैंकर पलटने से हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह घटना जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घने कोहरे के कारण अनियंत्रित हुई  गाड़ी

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे के आस पास बड़वानी की सांची दुध डेयरी से दूध भरकर राजपुर की तरफ जा रहा टेंकर क्रमांक MP 09 GH 6328 घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा नंदनी गौशाला के निकट हुआ। 

हेल्पर की मौत

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो लोग सुबह 7 - 8 बजे के करीब बड़वानी की सांची दूध डेयरी से लगभग 9700 लीटर दूध लेकर राजपुर से सेंधवा जा रहे थे । इस दौरान घने कोहरे के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके चलते हेल्पर कन्हैयालाल मुजाल्दे (35) निवासी ग्राम काटियाखेड़ी, जिला बड़वानी, की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अमजद अहमद शेख (35) निवासी खदान मोहल्ला बड़वानी, गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 


संबंधित समाचार