होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री साय बोले- 'राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता का प्रतीक है' 

रायपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री साय बोले- 'राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता का प्रतीक है' 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, ये यात्रा रायपुर के शहीद स्मारक भवन से तेलीबांधा तक निकली गई है।इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने सभी नागरिकों से अपील की. वह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपने घरों पर तिरंगा फहराकर सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों का स्मरण भी करें।उल्लेखनीय है हजारों नागरिकों के साथ सीएम साय ने कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश दिया है।

मोदी के नेतृत्व में ये तिरंगा निकाली यात्राएं :
 
‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से यात्रा के दौरानपूरा मार्ग गूंज उठा। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारा मान, अभियान और पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये तिरंगा यात्राएं  पूरे देश में निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खुशहाली और प्रगति की ओर अग्रसर है। उन वीर सैनिकों को यह तिरंगा यात्रा समर्पित है जिन्होंने इसकी रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। कार्यक्रम में विभिन्न सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

भारत की संप्रभुता, अखंडता और एकता का प्रतीक: सीएम साय
 
सीएम साय ने आगे कहा कि, तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, ये कार्यक्रम भारत की संप्रभुता, अखंडता और एकता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि, तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी। हर घर तिरंगा अभियान से भारत सांस्कृतिक, आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेगा।

छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष से निकाली रैली:

मुख्यमंत्री साय ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के उद्घोष के साथ जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सम्मानित और एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए कायराना हमले के बाद हमारे वीर जवानों द्वारा  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाए गए पराक्रम और साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि,पूरे देश के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जिसने तिरंगे की शान को ऊंचा बढ़ाया है।


संबंधित समाचार