होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : सामान्य प्रशासन विभाग भ्रष्टों के लिए सख्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को लिखे पत्र

MP News : सामान्य प्रशासन विभाग भ्रष्टों के लिए सख्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को लिखे पत्र

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग इस समय भ्रष्ट अधिकारियों की जांच को लेकर अलर्ट हो गया है। लगातार की जा रही जांचों में अब प्रशासन समय सीमा को कम से कम करने में लगा हुआ है। इसके लिए आज जीएडी ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें 31 मई से पहले सभी अधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसका कारण ये भी बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने से पहले ही इनका रिटायर्मेंट हो जाता है। 

एक साल नहीं पांच महीने में दें जांच रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ विभाग की जांच को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग इस समय अलर्ट पर आ चुका है। जीएडी ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच को जल्द से जल्द पूरी किए जाने की बात कही है। इसके लिए समयावधि का निर्धारण भी किया जा चुका है। जीएडी द्वारा 31 तारीख तक सभी भ्रष्ट अधिकारियों की जांच पूरी कर सौंपे जाने की बात कही गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने डेडलाइन के बारे में बताते हुए कहा कि समय सीमा पर जांच पूरी नहीं होने के करण कई भ्रष्ट अधिकारी रिटायर्ड हो जाते हैं। इसलिए सरकार ने 1 साल नहीं बल्कि 5 महीने के अंदर जांच पूरी करने के लिए नियम को संशोधित कर दिया है। ये भी बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट दिए जाने पर मोहन सरकार की कमेटी इन अधिकारियों पर केस चलाए जाने का फैसला लेगी। 
 


संबंधित समाचार