होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ खत्म : 12 घंटे चली फायरिंग में 12 नक्सली मारे गए, सही के शव बरामद 

पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ खत्म : 12 घंटे चली फायरिंग में 12 नक्सली मारे गए, सही के शव बरामद 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है। जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। तक़रीबन 12 तक चली में मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं LED की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर की मदद से एयर लिफ्ट किया गया है। 

दरसअल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जहां पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ के बीच अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी है। 

 


संबंधित समाचार