होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Neena Gupta Birthday: 67 साल साल की हुई एक्ट्रेस नीना गुप्ता, बिना शादी बनीं मां, चुनौतीपूर्ण रहा जीवन का सफर

Neena Gupta Birthday: 67 साल साल की हुई एक्ट्रेस नीना गुप्ता, बिना शादी बनीं मां, चुनौतीपूर्ण रहा जीवन का सफर

बॉलीवुड में हर वर्ग की हसीनाओं ने अपनी एक्टिंग और ख़ूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में राज किया। लेकिन एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बात ही कुछ और है। उन्होंने न सिर्फ बड़े पर्दे पर काम किया बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बिना शादी के एक बच्ची को जन्म दिया और समाज की परवाह किए बिना उसकी परवरिश की। नीना गुप्ता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। जो अपनी शर्तो पर जीवन बिताना चाहती है। तो चलिए नीना गुप्ता के 67 जन्मदिन पर जानते है। उनके जीवन से जुडी कुछ खास बातो के बारे में ...

 'गांधी' फिल्म से की करियर की शुरुआत

4 जुलाई 1959 को दिल्ली में जन्मीं नीना गुप्ता ने संस्कृत में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से अभिनय की पढ़ाई पूरी की और 1982 में फिल्म साथ-साथ से अपने करियर की शुरुआत की। इसी साल रिलीज हुई ऑस्कर विजेता फिल्म गांधी में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया।

क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था प्यार

नीना गुप्ता का निजी जीवन हमेशा चर्चा में रहा। 1980 के दशक में उनकी मुलाकात वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुई। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन उस समय रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे। इसी दौरान नीना मां बनीं और उन्होंने बिना शादी किए अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म दिया। उस दौर में यह फैसला सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ माना जाता था, जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं और तानों का सामना करना पड़ा।

सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी की परवरिश की

हालांकि, नीना ने समाज की परवाह किए बिना सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी की परवरिश की। अभिनय करियर और मातृत्व की जिम्मेदारियों को साथ लेकर उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया। आज मसाबा गुप्ता देश की जानी-मानी फैशन डिजाइनर और सफल उद्यमी हैं। वह कई बार अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बता चुकी हैं और अपने पिता विवियन रिचर्ड्स से भी अच्छे संबंध रखती हैं।

पंचायत वेब सीरीज से हर घर में हुई मशहूर

अपने करियर में नीना गुप्ता ने मंडी, रिहाई, दृष्टि, इन कस्टडी और सूरज का सातवां घोड़ा जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। कुछ समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद उन्होंने 2018 में रिलीज हुई फिल्म बधाई हो से शानदार वापसी की, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इसके बाद एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने मशहूर वेब सीरीज पंचायत में काम किया। जिससे एक्ट्रेस भारत के हर घर में मशहूर हो गई। 

49 साल की उम्र में की शादी

बता दें कि साल 2002 में एक फ्लाइट के दौरान नीना गुप्ता की मुलाकात चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने 2008 में शादी कर ली। आज नीना गुप्ता और विवेक मेहरा खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। नीना की कहानी इस बात का उदाहरण है कि हिम्मत, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर हर मुश्किल को सफलता में बदला जा सकता है।
 


संबंधित समाचार