होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KKK 15: रोहित शेट्टी का शो लौटेगा नए खतरनाक स्टंट्स के साथ, जानिए कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स

KKK 15: रोहित शेट्टी का शो लौटेगा नए खतरनाक स्टंट्स के साथ, जानिए कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स

टीवी का सबसे चर्चित स्टंट रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi 15 एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस बार शो को और भी ज्यादा खतरनाक और रोमांचक बनाने का दावा किया जा रहा है। शो के होस्ट Rohit Shetty ने एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में वापसी की है। मेकर्स ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। प्रोमो के साथ ही शो की आधिकारिक रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

कब से शुरू होगा शो?

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का प्रीमियर 25 जुलाई 2026 से किया जाएगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे Colors TV पर प्रसारित होगा। इसके अलावा दर्शक इसे JioHotstar पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे।

प्रोमो में दिखा डर का नया दौर

जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत “चेतावनी” शब्द से होती है, जिसके बाद खतरनाक स्टंट्स की झलक दिखाई देती है। रोहित शेट्टी कहते हैं,“डर की राजधानी केपटाउन में आप लोगों का स्वागत है… ये है डर का नया दौर।” इस बार शो का थीम पहले से ज्यादा एडवांस और जोखिम भरा रखा गया है।

स्टंट्स ने बढ़ाया रोमांच

प्रोमो में कंटेस्टेंट्स को बेहद मुश्किल टास्क करते हुए देखा गया है, किसी को चीते के सामने दौड़ लगानी पड़ती है। कोई ऊंची इमारत से लटकता नजर आता है। Rubina Dilaik सांप और बिच्छुओं के बीच टास्क पूरा करती दिखती हैं। इन झलकियों ने साफ कर दिया है कि यह सीजन अब तक का सबसे खतरनाक सीजन हो सकता है। 

कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट

इस सीजन में कई बड़े टीवी और सोशल मीडिया चेहरे नजर आएंगे, जिनमें  Karan Wahi, Avika Gor, Jasmin Bhasin, Gaurav Khanna अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, ऑरी शामिल हैं।

केपटाउन में पूरी हुई शूटिंग

शो की पूरी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में की गई है। अब पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद यह शो टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।


संबंधित समाचार