होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

John Abraham ने खरीदी यूरोपियन T20 टीम, ETPL की रॉटरडैम डॉकर्स टीम के बने सह-मालिक

John Abraham ने खरीदी यूरोपियन T20 टीम, ETPL की रॉटरडैम डॉकर्स टीम के बने सह-मालिक

मुंबई। John Abraham ETPL Team: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) की फ्रेंचाइजी रॉटरडैम डॉकर्स में सह-मालिक के रूप में निवेश किया है। इस कदम के साथ उन्होंने मनोरंजन जगत के बाद खेल कारोबार में भी अपनी मजबूत हिस्सेदारी बना ली है। रॉटरडैम डॉकर्स के ओनरशिप ग्रुप में पहले से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस, दिग्गज फील्डर जोंटी रोड्स, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री शामिल हैं। अब जॉन अब्राहम के जुड़ने से टीम की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

अगस्त से शुरू होगा ETPL का पहला सीजन

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे सीजन में 32 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग में भाग लेने वाले शहर में रॉटरडैम, एम्स्टर्डम, ग्लासगो, एडिनबर्ग, डबलिन और  बेलफास्ट शामिल है,  आयोजकों का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स में क्रिकेट को नई पहचान देना और यूरोप में इस खेल के विस्तार को गति प्रदान करना है।

जॉन अब्राहम ने क्या कहा?

सह-मालिक बनने के बाद जॉन अब्राहम ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने और नए अवसर पैदा करने का माध्यम है। उनके अनुसार यूरोप इस समय क्रिकेट के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है और रॉटरडैम डॉकर्स के पास भविष्य के लिए स्पष्ट विजन, मजबूत नेतृत्व और बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम आने वाले वर्षों में यूरोपीय क्रिकेट में नई पहचान बनाएगी।

ETPL के सह-संस्थापक ने किया स्वागत

ETPL के सह-संस्थापक अभिषेक बच्चन ने जॉन अब्राहम का स्वागत करते हुए कहा कि खेलों के प्रति उनका जुनून और स्पोर्ट्स बिजनेस का अनुभव रॉटरडैम डॉकर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जॉन की भागीदारी से टीम के साथ-साथ पूरी लीग को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

कई दिग्गज क्रिकेटर भी जुड़े

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के विभिन्न फ्रेंचाइजी समूहों में दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर भी जुड़े हुए हैं। इनमें स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़, मैथ्यू हेडन, जोंटी रोड्स, फाफ डु प्लेसिस और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन दिग्गजों की मौजूदगी के कारण लीग का पहला सीजन शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जॉन अब्राहम का यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग से जुड़ना यह दर्शाता है कि भारतीय फिल्म जगत की हस्तियां अब वैश्विक खेल उद्योग में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। रॉटरडैम डॉकर्स में उनकी साझेदारी लीग की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ यूरोप में क्रिकेट के विकास को भी नई दिशा दे सकती है।


संबंधित समाचार