July 2026 Hindi Film Release: जुलाई का महीना एंटरेटनमेंट से भरपूर होने वाला है। क्योकि इस महीने अल्फा, धमाल 4 सहित कई शानदार फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। अलग-अलग जॉनर की ये फिल्मे पर्दे पर क्या धमाल मचाएंगी। ये तो फिल्मों के रिलीज होने के बाद पता चलेगा। तो चलिए जानते है जुलाई में कौन कौन सी फिल्मे होंगी रिलीज ,,,
नागबंधम
जुलाई माह की शुरुआत फिल्म नागबंधम से होने जा रही है। पौराणिक कथा, फैंटेसी और एडवेंचर का शानदार मेल पेश करती 'नागबंधम' दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है. अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को निशिता नागिरेड्डी और किशोर अन्नापुरेड्डी ने निक स्टूडियोज़ और अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विराट कर्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'अल्फा'
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फ़िल्म 'अल्फा' इस साल की मच अवेटेड बॉलीवुड फ़िल्मों में से एक बनी हुई है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फ़िल्म अपनी अनाउंसमेंट के समय से ही चर्चा में रही है. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आएंगे. इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर 10 जून यानी आज रिलीज किया गया है. बता दें कि अल्फा इस 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
फिल्म: धमाल 4
लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'धमाल' एक बार फिर हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज लेकर लौटी है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा सहित कई कलाकार नजर आएंगे. कॉमेडी, एडवेंचर और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर ठहाके लगाने पर मजबूर करने के लिए तैयार है.
'द इंडिया स्टोरी'
सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा 'द इंडिया स्टोरी' में श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. चेतन डीके द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूसर सागर बी. शिंदे द्वारा बैक्ड यह फ़िल्म भारत में खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट की परेशान करने वाली और काफ़ी हद तक छिपी हुई दुनिया को सामने लाने की कोशिश करती है. ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
फिल्म: स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे
मार्वल का लोकप्रिय सुपरहीरो 'स्पाइडर-मैन' एक नए रोमांचक सफर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है. शानदार एक्शन, भावनात्मक कहानी और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के लिए मशहूर यह फ्रेंचाइजी दुनियाभर के दर्शकों की पसंद रही है. 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' जुलाई की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज में से एक मानी जा रही है। फिल्म का बजट 200 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1900 करोड़ रुपये है। यह फिल्म 31 जुलाई 2026 को रिलीज होगी