होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कोरबा जेल से दीवार फांदकर भागे चार कैदी अब तक फरार: जेलर और 3 प्रहरी निलंबित

कोरबा जेल से दीवार फांदकर भागे चार कैदी अब तक फरार: जेलर और 3 प्रहरी निलंबित

कोरबा:  कोरबा जेल से चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। फरार हुए सभी कैदी पॉक्सो एक्ट के आरोपों में बंद थे। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही तीन प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। डीजी जेल ने इस कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं और जेलर को अब सेंट्रल जेल बिलासपुर में तैनात किया गया है।

25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार:

जानकारी के अनुसार, चारों कैदी गाय के कफन-दफन के बहाने जेल की पिछली दीवार के पास पहुंचे और 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हो गए। उस समय जेल परिसर की लाइटें बंद थीं, जिससे कैदियों को भागने में मदद मिली। यह पूरी घटना जेल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जिले भर में हाई अलर्ट घोषित:

फरार कैदियों की तलाश के लिए जिले भर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस और जेल प्रशासन के अधिकारी मिलकर उनकी खोज में जुटे हैं। सभी थानों और चेक पोस्टों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है।


संबंधित समाचार