होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur news : जबलपुर में बरगी बांध के पांच गेट खुले, नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा पानी

jabalpur news : जबलपुर में बरगी बांध के पांच गेट खुले, नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा पानी

जबलपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बरगी बांध का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंच गया है। पानी की आवक बढ़ने के कारण बांध के पांच गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों के जरिए नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

पानी जमा होने के बाद बांध प्रबंधन ने निकासी की शुरू

लगातार बारिश के चलते नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बांध की अधिकतम जल क्षमता 422.76 मीटर बताई गई है, जबकि वर्तमान जलस्तर 422.90 मीटर तक पहुंच गया है। क्षमता से अधिक पानी जमा होने के बाद बांध प्रबंधन ने जल निकासी शुरू की है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

स्थिति को देखते हुए बांध प्रबंधन ने लोगों के लिए सावधानी बरतने की अपील जारी की है। नागरिकों से नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे जाने से बचने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। प्रशासन लगातार जलस्तर और हालात पर नजर रख रहा है।


संबंधित समाचार