बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट में गणेश विसर्जन के दौरान हुए अलग अलग हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक तालाब में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। जहां गहराई में सामने की वजह से उनकी जान चली गई। घटना से गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिवार में शोक का माहौल है।
दो अलग अलग घटनाओ मे दो युवकों की मौत....
पहली घटना किरनापुर क्षेत्र के मोरवाही गांव की बताई जा रही है। यहां 17 वर्षीय तनमय गोस्वामी विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दूसरी घटना बालाघाट के गर्रा मशीनटोला क्षेत्र में हुई, जहां 33 वर्षीय राजेंद्र चौहान की तालाब में डूबने से जान चली गई। हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते दोनों को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थी।
सुरक्षा व्यवस्था उठे सवाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की अलग-अलग टीमों ने दोनों स्थानों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वही इस दुखद हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए है।