राजेश सोनी, डबरा: देहात थाना प्रभारी ips मनोज कुमार ने सिटी थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम और प्रशासनिक कार्यालयों वाले तहसील परिसर में चल रहे जुआ के फड़ पर देहात थाना प्रभारी ips मनोज कुमार ने छापामार कार्यवाही करते हुए 6 जुआरियों को पकड़ा जिनसे 46 हजार रुपए, मोबाइल और तास की गड़ड़ी जप्त की।
इस कार्यवाही से कहीं न कहीं तहसील परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है और सबसे बड़ी बात यह है कि पकड़े गए जुआरियों में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ शासकीय कर्मचारी भी शामिल हैं, जो आज छुट्टी होने के चलते हार जीत का दाव लगाते पकड़े गए।
IPS मनोज कुमार की इस कार्यवाही से कहीं ना कहीं तहसील परिसर के अधिकारियों और सिटी थाना पर सवाल खड़े होते हैं की तहसील परिषद के अंदर इस तरह की गतिविधियां एक चिंता का विषय है और वही एक देहात थाना प्रभारी ने सिटी थाने में आकर कार्रवाई की है।