Pratapgarh Couple Missing : राजा-सोनम के बाद सिक्किम हनीमून मनाने गया कपल हुआ लापता 

Pratapgarh Couple Missing : राजा-सोनम के बाद सिक्किम हनीमून मनाने गया कपल हुआ लापता 

Pratapgarh Couple Missing : मध्यप्रदेश के इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी के लापता होने और राजा की हत्या के आरोपी में गिरफ्तार सोनम का मामला अभी ठंड़ा नही हुआ की हनीमून मनाने उत्तरप्रदेश से सिक्किम गए कपल के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिक्किम में भूस्खलन के चलते कपल लापता हो गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। वही कपल के परिजनों का कहना है कि जब वो दोनों को खोज नहीं लेते वे सिक्किम से नहीं जाएंगे।

1 हजार फीट नीचे गिरी कार

मीडिया की खबरों के अनुसार लापता कपल यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। लापता कौशलेंद्र प्रताप और उसकी पत्नी अंकिता हनीमून मनाने सिक्कम गए हुए थे, जहां से दोनों लापता हो गए है। दोनों की शादी बीते 5 मई को ही हुई थी और 24 मई को दोनों हनीमून के लिए सिक्किम गए थे। हनीमून टूर के दौरान उनकी कार भूस्खलन से हादसे का शिकार हुई थी। उनकी कार तीस्ता नदी में करीब 1000 फीट नीचे गिर गई थी। 

कुल 8 लोग लापता 

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में 9 लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी, ज​बकि 8 लोग लापता हो गए है। इन्हीं में ये कपल शामिल है। बेटे और बहू के लापता होने की खबर के बाद उनके पिता सिक्किम पहुंच गए है। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा है कि उनका बेटा और बहू का वाहन एक नाले में गिर गया था, जिसके बाद वे दोनों लापता है। कौशलेंन्द्र प्रताप के पिता ने अब अपने बेटे बहू को सुरक्षित खोजने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि जब तक वे अपने बेटे और बहू को खोज नहीं लेते वे सिक्किम से हिलेंगे नहीं। 


संबंधित समाचार