Bhopal Love jihad : भोपाल में एक और लव जिहाद मामला, रफीक बना राजा

Bhopal Love jihad : भोपाल में एक और लव जिहाद मामला, रफीक बना राजा

Bhopal Love jihad : मध्यप्रदेश में बीते कुछ महीनों में लव जिहाद के कई मामलें उजागर हुए है। हाल ही में राजधानी भोपाल से एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक रफीक नाम के युवक ने अपना नाम राजा बदलकर एक महिला को प्रेम जाल में फंसाया और उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं राजा ने महिला को धर्मांतरण करने का भी दबाव बनाया। महिला ने आरोपी की ज्यादती से तंग आकर महिला थाने में शिकायत की है।

रफिक ने किया महिला से दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार महिला किराने की दुकान चलाती है। आरोपी रफीक महिला की दुकान पर किराने का सामान लेने आया करता था। उसी दौरान आरोपी रफिक ने महिला को अपना नाम राजा बताया था। महिला कैंसर पीड़ित है। वह अपने पति से अलग रहती है, उसका एक बेटा भी है। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला का एक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था, उसे धर्मांतरण करने का दबाव बनाता था।

धर्मांतरण का बनाता था दबाव

आरोपी रफिक से तंग आकर महिला ने पुलिस थाने में आरोपी की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि रफीक ने उसे राजा बनकर प्रेम जाल में फंसाया है, उसने उसके साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रफीक को ​गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भोपाल के गांधीनगर थाना इलाके से सामने आया है। 


संबंधित समाचार