होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सीएम साय ने पदाधिकारियों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, सीएम साय ने पदाधिकारियों को दी बधाई

रायपुर – छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में उपाध्यक्षों, महामंत्रियों, मंत्रियों और मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसका उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देना है।

प्रदेश की राजनीति में यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम साय ने 'X' पर दी बधाई:

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा: "छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रदेश में सुशासन व विकास का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।"


संबंधित समाचार