होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Congress Vote Satyagraha : राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर पटवारी कांग्रेस करेगी वोट सत्याग्रह

Congress Vote Satyagraha : राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर पटवारी कांग्रेस करेगी वोट सत्याग्रह

Congress Vote Satyagraha : मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 12 अगस्त को रीवा में 'वोट सत्याग्रह' करेगी, जो 300 सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित होगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में दो सप्ताह तक मतदाता जागरूकता और विरोध के रूप में वोट सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया जाएगा।

जलाए जाएंगे पुतले 

पटवारी ने कहा कि इस दौरान पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विरोध स्वरूप पुतले जलाए जाएंगे, जिससे भाजपा की वोट चोरी और चुनाव आयोग के पक्षपात के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। 

राहुल की गिरफ्तारी पर भी जताया विरोध

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में राहुल गांधी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा है कि यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में चुनाव आयोग के रवैये को बेपर्दा किया है, जहां आयोग भाजपा सरकार के पक्ष में काम कर रहा है। पटवारी ने भाजपा पर चुनाव में वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए वोट चोरी पर निर्भर है। यदि चुनाव आयोग और सरकार का यही पक्ष जारी रहा, तो मध्यप्रदेश की सड़कें आंदोलन से भर जाएंगी। कांग्रेस पूरी ताकत से इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि समय आने पर प्रदेश में वोट चोरी को लेकर बड़ा खुलासा किया जाएगा, ताकि जनता को पूरी सच्चाई का पता चले।


संबंधित समाचार